मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बचाव पक्ष कोर्ट में गवाह पेश करेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में बुधवार को बचाव पक्ष की ओर से यह जानकारी दी गई। उनकी ओर से गवाहों की सूची भी सौंपी गई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी तय की है। मामले में वर्ष 2019 से चल रहे सेशन ट्रायल में पिछले दिनों अभियोजन पक्ष की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट को गवाही पूरी होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद कोर्ट ने अभियोजन की गवाही बंद कर दी। इसके बाद आरोपितों का कोर्ट में बयान दर्ज किया गया। इसमें सभी आरोपितों ने अपने को निर्दोष बताया। कोर्ट ने बचाव पक्ष को सफाई साक्ष्य पेश करने का निर्देश दिया था। इस मामले में सात आरोपित गोविंद कुमार, सुजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार उर्फ पि...