मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक हत्याकांड में चल रहे दूसरे सेशन-ट्रायल में गुरुवार को कल्याणी चौक निवासी रमेश कुमार की गवाही हुई। इससे पहले समीर की पत्नी सहित छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में चल रहे दूसरे सेशन ट्रायल का तीन आरोपित सामना कर रहे हैं। इसमें प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह व राजू तुरहा शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...