नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी समीर वानखेड़े को मुबई में मानहानि मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है। वानखेड़े ने शाहरुख खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज से कथित मानहानि को लेकर याचिका दायर की थी। जस्टिस विकास महाजन की पीठ ने वानखेड़े की अर्जी स्वीकार कर ली है। पक्षकारों को 12 फरवरी को मलाड की एक दीवानी अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। उसी समय वानखेड़े अदालत के समक्ष वाद दायर करेंगे। पीठ ने यह भी कहा कि इस आदेश को मामले के पक्षों के लिए समन के रूप में माना जाएगा, जिसकी सुनवाई अब मुंबई की अदालत करेगी। हाईकोर्ट के 29 जनवरी के उस फैसले के बाद वानखेड़े ने आवेदन दायर किया था, जिसमें कहा गया था क...