समीर प्रदेश प्रवक्ता राहुल बने मीडिया संयोजक
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश के पार्टी प्रवक्ता और क्षेत्र की मीडिया की टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व में प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह को एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही गोरखपुर क्षेत्र की मीडिया टीम की भी घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी राहुल तिवारी को दी गई है। वहीं सह मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी चंदन आर्या और समरेन्द्र विक्रम सिंह को दी गई है। यह भी पढ़ें- यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.