मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक हत्याकांड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में मंगलवार को बचाव पक्ष की ओर से दो गवाहों को पेश किया गया। इसमें मो. नौशाद व अनिल कुमार शामिल है। इससे पहले बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह लालबाबू चौधरी को पेश किया गया था। बचाव पक्ष ने कुल चार गवाहों को पेश करने की सूची प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सौंपी थी। अब इसमें से एक गवाह की गवाही बची हुई है। इसके लिए कोर्ट ने 26 मार्च की तिथि तय की है। मालूम को कि 23 सितंबर 2018 की शाम नगर थाना के नवाब रोड चंदवारा में पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार की एके-47 से भून दिया गया था। वे उस समय कार से अखाड़ाघाट रोड स्थित होटल से अपने घर मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदविहार कॉलोनी स्थित अपने...