गढ़वा, अप्रैल 11 -- कांडी, प्रतिनिधि। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हंगामेदार रही। बैठक की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने विधायक को बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही चर्चा शुरू हुई, क्षेत्र की जनसमस्याओं और प्रशासनिक शिथिलता को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार और भेदभाव के कई आरोप लगाए। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों से माहौल गरमा गया। बैठक में पूर्व प्रमुख नारायण यादव ने प्रखंड कर्मियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने आवास, पेंशन और जमीन संबंधी कार्यों म...