पीलीभीत, जून 6 -- पूरनपुर। शुक्रवार को नगर के बलाक रोड पर स्थित एक बैंक्वट हाल में समाजवादी पाटी की जोन एंव सेक्टर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी कार्यकारिणी की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ ने प्रभारियों से अपने सेक्टर मजबूत करने की बात कही। इसके अलावा सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचाने को कहा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, उमाशंकर यादव, संजय सिंह यादव, अरशद खान, राजकुमार राजू, आरती महेंद्र, अजय भारती अशोक राजा और प्रदीप सोनकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी : बिट्...