बस्ती, जून 19 -- बस्ती। जिले में बसपा सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को बस्ती प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने सरकार बनाने की रणनीति कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। उन्होने बसपा सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आह्वान किया कि कार्यकर्ता बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाएं। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल संयोजक उदयभान ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बसपा की संगठनात्मक बैठक में लिए गए कई निर्णय बैठक का संचालन जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने किया। इस दौरान केसी मौर्य, अम...