बाराबंकी, अप्रैल 2 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को विकास कार्य योजना को लेकर बीडीओ प्रीती वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर मौजूद कर्मचारियों से विकास कार्य योजनाओं पर बातचीत की। बीडीओ ने सभी सचिवो से विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीओ आईएसबी आलोक कुमार, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार, अक्षिता अस्थाना, नवीन राय, आफताब समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...