मधेपुरा, जनवरी 23 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। एनपी-एनपीडी कार्यक्रम अंतर्गत सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार की अध्यक्षता में ओरिएंटेशन सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक सिंहेश्वर को प्रथम, घैलाढ़ को द्वितीय और कुमारखंड प्रखंड को तीसरे स्थान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ प्रबंधन से कायार्ें की स्थिति की जानकारी ली गयी। समीक्षा के दौरान एनसी स्क्रीनिंग में राज्य स्तर से दिए गए प्रत्येक गुरुवार को फिक्सड एनसीडी डे पर मधुमेह, उच्च रक्तचाप का इलाज और स्क्रीनिग को एनसीडी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ साथ लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवस पर एनसीडीओ डॉ रंजना कुमारी, डीवीडीसीओ डॉ शशि कुमार, डॉ प्राची, डॉ अलमिना खान, डॉ सुप्रिया, ड...