लखीसराय, अप्रैल 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जन समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याओं एवं कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए सभी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा...