बिजनौर, अप्रैल 24 -- बिजनौर। आगामी 3 मई को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को नकल विहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर की। बैठक में परीक्षा केंद्रों का पूर्व भौतिक सत्यापन करने, सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने और अभ्यर्थियों के लिए क्लॉक रूम में नि:शुल्क सामान रखने की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिवहन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।इस यह भी पढ़ें- होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण की परखी व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.