मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया तो समीक्षा के परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा। समीक्षा ने अपने दादा-दादी से अच्छे नंबरों से पास होने का वादा किया था। शुक्रवार को समीक्षा दादा-दादी के पास पहुंची तो दादा-दादी देने माल्यार्पण किया, पगड़ी पहनाई और बेटी की सफलता पर खुशी जताई। शहर के बैंक कॉलोनी निवासी समीक्षा पुत्री निलेश कुमार ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की है। समीक्षा के दादा राम अवतार, दादी राम कुमारी, मां प्रीति ने शुक्रवार को घर पहुंची समीक्षा का स्वागत किया और कहा कि बेटियां सफल होती है तो पूरे परिवार को खुशी मिलती है। यह भी पढ़ें- समीक्षा ने पूरा किया वादा, दादा-दादी हुए खुश समीक्षा भी अपनी सफलता पर गदगद है। परिवार के लोगों ने उन्हें मिठाई ख...