नई दिल्ली, फरवरी 27 -- पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस आयुक्त (जालंधर) दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष हुए पेश नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर, डीजीपी पंजाब गौरव यादव और जालंधर की पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर समिति के समक्ष उपस्थित हुए और अपना पक्ष रखा। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि समिति वर्तमान में इस मुद्दे की जांच कर रही है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर यह बताना कठिन है कि प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। समिति द्वारा रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बाद इसे सदन के पटल पर रखा जाएगा, जिसके बाद सदन समि...