गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर से गणित के शिक्षक के पद से रिटायर अमरेंद्र नाथ राय की बहू शिखा राय ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिखा को लखनऊ सचिवालय में बतौर समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। उनके पति मेट्रो रेल सेवा लखनऊ में सिविल इन्जीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शहर के इन्द्रानगर रसूलपुर वार्ड दाउदपुर की रहने वाली शिखा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा एमपी बालिका इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और उच्च शिक्षा की पढ़ाई इलाहाबाद से हुई है। बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके पति, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्यों का हाथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.