बाराबंकी, अप्रैल 7 -- बाराबंकी। आरओ/एआरओ परीक्षा वर्ष 2023 में जिले की एक बेटी ने बालिका वर्ग में प्रदेश में छठी और ओवरआल 30वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बनी है। जाटा बरौली गांव मंगलवार को पहुंची मेधावी संजना सिंह को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जिला कोआपरेटिव बैंक के उपसभापति अरुण बैसवार ने बताया कि उनकी भांजी संजना सिंह पुत्री धमेंद्र सिंह बंकी ब्लॉक के जाटा बरौली से प्राथमिक शिक्षा ली। उसके बाद वह लखनऊ से पोस्टग्रेजुएट की पढाई कर वहीं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आरओ/एआरओ परीक्षा वर्ष 2023 के परिणाम आए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संजना सिंह की बालिका वर्ग में प्रदेश में छठी और ओवरआल 30वीं रैंक आई है। संजना के पिता का कहना है कि बेटी के समीक्षा अधिकारी बनने पर मंगलवार को वह गांव आई तो उसका पूरे गांव के लोगों न...