लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय समन्वय समिति ने सहायक समीक्षा अधिकारी से समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए जरूरी सेवा में छूट दिए जाने की मांग की है। समन्वय समिति के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने इसके लिए सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। अर्जुन देव भारती ने बताया कि समीक्षा अधिकारियों के तकरीबन 900 पद खाली हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। अगर न्यूनतम सेवाशर्त पूरी करने में छूट दे दी जाती है तो ये पद प्रमोशन से भरे जा सकेंगे और विभागीय काम लटकेंगे नहीं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को समन्वय समिति की बैठक हुई थी, जिसमें सचिवालय संघ, सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ, सचिवालय सीधी भर्ती संघ, सचिवालय अधिकारी सेवा संघ आदि ने हिस्सा लिया था। सभी संगठनों ने शिथिलीकरण पर सहमति दी है। समन्वय समिति ने कहा कि शिथि...