समीक्षा अधिकारी की कार पर हमला,पत्नी घायल
लखनऊ, अगस्त 16 -- काकोरी, संवाददाता। पारा में उर्मिला गेस्ट हाउस के पास समीक्षा अधिकारी अंकित कुमार की कार पर दबंगों ने पीछे से पत्थर से हमलाकर शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटने से कार सवार पत्नी को हल्की चोट आईं, जबकि दो साल का बेटा बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने दबंग युवकों खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।पारा के श्रीनाथ नगर निवासी अंकित कुमार के मुताबिक 13 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे के बीच पत्नी, बेटे के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे। तभी उर्मिला गेस्ट हाउस के पास कुछ अज्ञात दबंग युवकों ने कार रोकने का प्रयास किया। गालियां देते हुए अभद्रता की। कार नहीं रोकने पर युवकों ने पीछे से पत्थर या लोहे की वस्तु फेंककर जोरदार प्रहार किया। इससे कार का पिछला शीशा टूटा और कांच के टुकड़े अंदर आ गए। पीड़ित के अनुसार पत्नी के माथे और बालों में कांच के टुकड़े जा धंसे। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.