खगडि़या, मई 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त बनी रहे। इसके लिए अब स्वास्थ्य विभाग का प्रतिदिन शाम के सात बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम नवीन कुमार समेत नोडल पदाधिकारी समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इस अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को समीक्षा में सिविल सर्जन, डीपीएम, जिला लेखा प्रबंधक, एनएमई, पीएचसी प्रभारी, बीएचएम, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, एचएम, बीसीएम, फर्मासिस्ट आदि ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि समीक्षा के दौरान पहले ही दिन दवा की उपलब्धता पर डीएम ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह बातें सामने आया कि अलौली सीचएसी में उपलब्ध दवा के अनुरुप निर्धारित मानक के हिसाब से प्रखंड क्षेत्र के एचडब्लूसी में सभी दवाएं उपलब्ध नहंी थे। इस पर डीएम ने नाराज...