सीतामढ़ी, जून 17 -- सीतामढ़ी। कलेक्ट्रेट में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की प्रगति का आकलन किया गया तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले को 4,67,640.02 क्विंटल सीएमआर जमा कराने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 3,85,264.08 क्विंटल सीएमआर राज्य खाद्य निगम के गोदामों में जमा कराया जा चुका है। यह निर्धारित लक्ष्य का 82.38 प्रतिशत है। बैठक में विभिन्न राइस मिलों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अंबिका राइस मिल, बथनाहा तथा किसान राइस मिल, डुमरा का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने दोनों राइस मिलों से स्पष्टी...