आगरा, अप्रैल 13 -- आरडी एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से 'समिधा कवि सम्मेलन' का आयोजन किया गया। बाईपास रोड स्थित होटल में रचनाकारों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संयोजक कवि ईशान देव ने बताया कि सनातन चेतना की जागृति और भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के उद्देश्य से आयोजन किया गया। पूरन डावर ने कवियों का स्वागत किया और कवि सम्मेलनों के महत्व के साथ आगरा के साहित्यिक ऐतिहासिक गौरव पर प्रकाश डाला। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कवि सम्मेलन मनोरंजन के साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी देते हैं। दूसरे सत्र में डॉ. प्रतीक गुप्ता, ममता शर्मा, रमेश मुस्कान और शशिकांत यादव ने काव्य पाठ कर तालियां बटोरीं। यह भी पढ़ें- ठहाका सत्य पथिक प्रवेशांक का विमोचन अंत में डॉ. हिमांशु यादव, अरुण डंग, डॉ. शुभम लवानियां,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.