लखीमपुरखीरी, मई 15 -- यूरिया के लिए समितियों पर किसानों की लाइनें लग रही हैं। घंटों लाइन में लगकर किसान यूरिया खरीद रहे हैं। इस बीच सहकारिता विभाग के अफसरों का दावा है कि जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टाक है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि बताया कि समिति से जुड़े किसान को समिति से यूरिया दी जाएगी। उन्होंने किसानों के जरूरत भर की ही यूरिया खरीदने को कहा है। एआर को-ऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले की 140 बी. पैक्स समितियों से उर्वरक का व्यवसाय किया जा रहा है। बफर गोदाम में 2300 एमटी यूरिया है। बफर गोदाम के साथ ही रैक प्वाइंट से यूरिया का आवंटन समितियों को दिया जा रहा। यह भी पढ़ें- सहकारी समितियों ने उर्वरक वितरण की सीमा बढ़ाने की मांग की उन्होंने बताया कि 12 मई तक 258 एमटी प्राइवेट यूरिया की रैक लग चुकी है। इसमे...