रुडकी, मई 4 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर गन्ना विकास समिति में खाद लेने के लिए सोमवार को किसानों की भीड़ लगी रही। किसान तेज धूप में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें कागज बनवाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गन्ना विकास समिति खुलने पर क्षेत्र के अनेक किसान खाद लेने के लिए लक्सर गन्ना विकास समिति पहुंच गए। खाद लेने के लिए आए मनोज कुमार, रोहतास सिंह व हरपाल आदि का कहना था कि एक तो किसानों के खेतों में कार्य चल रहा है। दूसरा गन्ना विकास समिति पर आकर कर्मचारियों द्वारा किसानों को कागज पूरे करने के लिए इधर-उधर चक्कर कटाए जाते हैं। अब नगद में किसानों को पांच कट्टे खाद प्राप्त हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...