जहानाबाद, अप्रैल 18 -- रतनी, निज संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय परिसर पर शनिवार को विपक्षी पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ आकांक्षा सिंह का पुतला दहन किया। पुतला दहन कर रहे पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि गत 15 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में 11 सदस्य के रहने के बावजूद बीडीओ के द्वारा मत विभाजन नहीं कराया गया। जिसके कारण हम लोग उनके इस फैसले का विरोध करते हैं और उनका पुतला दहन कर खास नाराजगी जाहिर किया। नाराजगी जाहिर करने वालों में पंकज कुमार, नौशाद आलम ,समिति सदस्य रामकुमार उर्फ हरे राम सहित कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- प्रभारी मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.