काशीपुर, जून 18 -- जसपुर। सहकारी क्रय विक्रय समिति कार्यालय परिसर में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में समिति के नये संचालकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कलियावाला रोड स्थित समिति परिसर में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं संचालकों ने समिति के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। समिति एमडी अरूण सोलंकी ने संचालकों से समिति को आगे ले जाने अनुरोध किया। विधायक आदेश चौहान ने समिति की खाली पड़ी भूमि पर बाउंड्री वॉल करवाने की बात कही। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने समिति के हित में सहयोग करने की घोषणा की। समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने समिति को आगे बढ़ाने को अपना लक्ष्य रखा। यहां फीकापार समिति के अध्यक्ष मनोज चौहान, किसान समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, जिपं सदस्य प्रतिनिधि सनी पधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख ...