रुडकी, जून 4 -- लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति लक्सर के मुख्य गोदाम में खाद कम होने के मामले में जांच टीम ने फिर से गोदाम का निरीक्षण किया। टीम का कहना था कि जांच पूरी होने के बाद खाद की कमी संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी। बताते चलें कि लक्सर गन्ना समिति स्थित खाद गोदाम में गत सोमवार को यूरिया और डीएपी खाद के बोरे कम होने का मामला सामने आया था। इसके बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...