रुडकी, अप्रैल 2 -- लक्सर। किसान इस समय गन्ने की बुआई कर रहे हैं। इसके लिए गन्ना समिति में खाद के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अंकुर शर्मा, राजू शर्मा व अनुज कुमार आदि ने बताया कि उन्हें अपने खेतों में गन्ने की बुआई के लिए खाद की जरूरत पड़ रही है। गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि समिति पर डाई व यूरिया खाद के अलावा कीटनाशक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...