आदित्यपुर, जून 19 -- चांडिल, संवाददाता। चौका मोड़ पर पेयजल एवं सुलभ शौचालय तथा चौका-कांड्रा सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग को लेकर चौका बाजार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक के नेतृत्व ने सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला तरह उनको ज्ञापन सौंपा। सौपे गये ज्ञापन में समिति ने बताया कि चौका मोड़ में काफी संख्या में दूर दराज से ग्रामीण खरीदारी करने आते है। पेयजल एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। वही, चौका-कांड्रा सड़क मार्ग पिछ्ले एक साल से काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क का निर्माण एवं रखरखाव करने वाली कंपनी जेआरडीसीएल से संपर्क किया परंतु कंपनी ने कोई पहल नहीं की। यह भी पढ़ें- नामकुम-कांड्रा रेलवे लाइन जल्द शुरू करने की मांग प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष ब...