रामपुर, जून 25 -- गो सेवा गोपाल सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा, सम्मान एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों के साथ श्रद्धा व भक्ति भाव से एकादशी मनाई। ​कार्यक्रम में बुजुर्गों को शीतल जल, आम, गुलाब जामुन एवं समोसे वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं,उनकी सेवा से ही जीवन में सुख-समृद्धि और आत्मिक संतोष मिलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में आशा जोशी, अमित कुमार, जी.के. श्रीवास्तव, एडवोकेट विनोद कुमार और एस.के. श्रीवास्तव सहित समिति के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवा का संदेश दिया गया यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर तहसील में लगा भंडारा य...