संभल, मार्च 3 -- श्री नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को मतदाता जागरूकता शिविर श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य अंजू गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। इस लिए सभी विद्यार्थी अपने परिवार, आसपास के क्षेत्र एवं समाज के अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। डॉ. टीएस पाल ने कहा कि जिस प्रकार से विद्यार्थियों की साल भर की पढ़ाई के बाद परीक्षा होती है। उसी प्रकार चुनाव और मतदान भी लोकतंत्र का परीक्षण है। समिति के प्रबंधक हरीश कठेरिया ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान की जानकारी रखते हुए उसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान विद्यार्थी अपने हाथों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.