संभल, फरवरी 27 -- महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस व नाना जी देशमुख की पुण्य तिथि सीता शुक्रवार को एक हॉस्पिटल में मनाई गई। सभी ने उनके देश में किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में कवि माधव मिश्र ने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बहुत छोटी उम्र में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत शुरू कर दी। जालियांवाला बाग हत्याकांड ने बचपन में ही आजाद को झकझोर दिया और उन्होंने ब्रिटिश शासन से देश को आजाद कराने की ठान ली। चंद्रशेखर आजाद कहते थे दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, हम आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906को मध्य प्रदेश के भावरा नामक ग्राम में हुआ। उन्होंने कहा कि महान समाजसेवी भारत रत्न नाना जी देशमुख कहते थे मैं अपने लिए नहीं अपनों के लिए हूं। नाना जी देशमुख ने...