संभल, मार्च 9 -- महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सीता पर एक हॉस्पिटल में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे उदेदश्य है कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार देना एवं सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना। आज का दिन महिलाओं के आर्थिक, राजनैतिक, एवं सामाजिक उपलब्धियों को स्मरण करने का दिन भी है। सनातन धर्म के ग्रंथों ने आदिकाल से ही महिलाओं को सर्वोपरि बताया है और कहा है कि पृथ्वी पर किसी देवतुल्य मनुष्य का जन्म किसी महिला माता के गर्भ से ही होता है। किसी पुरुष की उन्नति के पीछे भी नारी का ही हाथ है। महिलाओं को बिना लिंग भेद के समान अधिकार मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि आओ हम सब महिलाओं का सम्मान ...