हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को कलसिया बरसायात जन सेवा समिति ने बेस अस्पताल में रोगियों को फल एवं कंबल वितरित किए। कुल 75 कंबल एवं 75 फलपेटिका वितरित की गईं। समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत की अध्यक्षता और सचिव नरेंद्र पंत के संचालन में यह कार्यक्रम हुआ। यहां धीरेंद्र पंत, हरिश्चंद्र पंत, उमेश चंद्र पंत, सुरेश चंद्र पंत, सतीश चंद्र पंत, विनोद पंत, वीरेंद्र पंत, प्रदीप पंत, भुवन चंद्र पंत, दिनेश पंत, रमेश चंद्र पंत, पूरन चंद्र पंत, रंजन पंत, नवीन चंद्र पंत, टीसी पंत, प्रमोद पंत, बृजमोहन पंत, तारा देवी पंत, नीमा देवी पंत, वंदना पंत, सविता पंत, उमा पंत, पार्थ पंत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...