बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भक्ति और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां श्री महाकालेश्वर सेवा समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष एक कन्या का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार और भजन-कीर्तन से हुआ। भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस विवाह समारोह में विधायक हरीश शाक्य, जितेंद्र यादव और विक्रांत यादव सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, सौरव वार्ष्णेय, रंजन महेश्वरी, रजनीश शर्मा, उमेश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, डीडी अंशुल वार्ष्णेय व पंकज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...