सिद्धार्थ, जून 16 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सीएचसी में भ्रष्टाचार समेत 13 बिंदुओं पर की गई शिकायत के मामले में जांच समिति एक्टिव हो गई है।

जांच समिति की सक्रियता जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके आजाद को पत्र लिखकर तीन दिवस के भीतर पांच वर्ष का रिकार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दरअसल, शोहरतगढ़ कस्बे के टीचर कालोनी निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने शोहरतगढ़ सीएचसी पर तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सहित अन्य पर भ्रष्टाचार करने की शिकायत की है।

शिकायत की जानकारियाँ उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में चल रहे कार्यक्रमों सहित 13 बिंदुओं का उल्लेख करते हुए सरकारी धन में भ्रष्टाचार करने, पैसे की वसूली करने, मरीजों का शोषण करने का जिक्र कर प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। मामले ...