कोडरमा, नवम्बर 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भारत ज्ञान विज्ञान समिति, कोडरमा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक विस्तृत स्मार-पत्र सौंपते हुए कक्षा 5 व 8 में झारखंड अकादमिक काउंसिल (जैक) द्वारा परीक्षा आयोजित किए जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया। समिति ने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मूल प्रावधानों विशेषकर निरंतर व समग्र मूल्यांकन व्यवस्था का स्पष्ट उल्लंघन बताया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष राम रतन अवध्या, सचिव अनिल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष शिक्षिका शिल्पी , कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पूनम कुमारी, डोली देवी, आशा भारती, बंधन रविदास, विद्या देवी, प्रीति कुमारी, अरुण राज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। समिति अध्यक्ष व शिक्षाविद रामरतन अवध्या ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का उद्देश्य 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.