मिर्जापुर, जून 2 -- अहरौरा। अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक सोमवार को अहरौरा बांध परिसर में हुई। बैठक में धान की नर्सरी की तैयारी को देखते हुए पांच जून से अहरौरा और डोंगिया बांध से जुड़ी सभी नहरों के संचालन का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों ने सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न नहरों की मरम्मत और सफाई की मांग उठाई। किसानों ने अहरौरा बांध के मेन कैनाल स्लूस की मरम्मत, आनंदीपुर माइनर में जमी जलकुंभी की सफाई, कंचनपुर माइनर की खुदाई, चौकियां ब्रांच माइनर के टेल हिस्से की सफाई तथा भागवत ब्रांच माइनर की सफाई कराने की मांग की।इसके अलावा किसानों ने खेमईपुर माइनर के क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत और धुरिया माइनर में हो रहे सीपेज को बंद कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। किसानों का कहना था कि नहरों की स्थिति ठीक नहीं होने स...