रामपुर, दिसम्बर 24 -- वीर खालसा सेवा समिति की ओर से छोटे साहिबजादे जी की मीठी याद में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को जरूरतमंदों को साइकिल ,रजाई ,कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना रहे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा है। वीर खालसा सेवा समिति समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करती रही है जो कि एक सराहनीय कदम है। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने कहा समिति हमेशा बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती है जिसके लिए समिति बधाई की पात्र है। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि समिति सदैव जरुरतमंदों के साथ है और समाज सेवा करती रही है,आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह...