रुडकी, मार्च 18 -- समाज में बढ़ती नशाखोरी और गंदगी के विरुद्ध आवाज उठाते हुए 'वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति' ने एक सराहनीय पहल की है। समिति के चेयरमैन कर्नल एमपी शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने गणेशपुर ब्रिज से रेलवे ब्रिज के मध्य गंगनहर की दाहिनी पटरी पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस स्वच्छता और जन-जागृति कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से विनोद मिश्र, जयकुमार शर्मा, कर्नल रवीन्द्र बंसल, विनोद शर्मा, राजे सिंह डंगवाल, नरेश गौतम, ललित शर्मा, बंगाल सिंह, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...