समिति ने उठाई भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
संभल, मई 10 -- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक रविवार को प्रशासनिक कार्यालय हल्लू सराय चामुंडा कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसमें परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में भू माफियाओं पर अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। मोहन तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त कराने की मांग उठाई। संभल गजरौला रेलवे लाइन का विस्तारीकरण की मांग भी दोहराई गई। बैठक में मोहम्मद अली, शाहिद हुसैन, डीपी शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, बृजेश यादव, होराम सिंह, शाहनवाज संभली, मोहम्मद फैसल, मुमताज अली, ज्ञानेंद्र एडवोकेट, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.