बिजनौर, जून 13 -- ग्राम शेरपुर बल्ला में नहर विभाग की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हुई जांच में अवैध कब्जा पाया गया। जिसे हटाने के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समिति का गठन भी हुआ लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने अतिक्रमणकारियों से सिंचाई विभाग अधिकारियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- समिति गठित हुई, आठ माह में कार्रवाई शून्यअतिक्रमण की स्थिति नहटौर के ग्राम बल्लाशेरपुर मे नहर विभाग की भूमि है। जिस पर गांव के ही लोगों ने स्थाई रूप से अतिक्रमण करते हुए का कब्जा कर लिया था। सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की गई। जांच अधिकारी सहायक अभियंता अफ़्जलगढ़ सिंचाई उपखंड नगीना की 10 अक्टूबर 2025 को जांच में अवैध अतिक्रमण होना पाया। जांच अधिकारी के अनुसार खसरा संख्या 274 के रकबा 0.202...