कौशाम्बी, मार्च 10 -- जिले के सरसवां विकास खंड के ऊनो गांव में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के गठन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के दो लोगों ने समिति के गठन में फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए सहकारिता विभाग से शिकायत की है। ग्राम कुजौली मजरा ऊनो निवासी उर्मिला देवी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के सचिन कुमार पांडेय ने सहकारी समिति ऊनो के गठन के लिए आवेदन किया है। इसमें बिना उनकी जानकारी के उनका नाम सदस्य के रूप में दर्ज कर दिया गया और प्रपत्रों पर उनका फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगा दिया गया। इसी मामले में ग्राम ऊनो निवासी कंचन पुत्र दुलारे ने भी शिकायत कर कहा है कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और उसने समिति में सदस्य बनने की कोई सहमति नहीं दी है, फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.