रुडकी, मार्च 25 -- लक्सर। सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर से किसान दुर्घटना बीमा के तहत ढाढेकी निवासी मुन्नू और मथाना निवासी अतीश के परिजनों को पांच-पांच लाख के चेक सौंपे। समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि चेयरमैन अनुराग चौधरी ने मृतक किसान मुन्नू की पत्नी राजेश देवी और अतीश की पत्नी बालेश देवी को चेक दिए। इस मौके पर अरविंद कुमार, संदीप नेगी, मोहित चौधरी, कौशल कुमार, शिवचरण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...