हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्राइवेट खाद विक्रेता भी खाद की बिक्री नहीं कर रहे है। कस्बा कुरारा के साधन सहकारी समिति शेखुपुर, कुसमरा, बेरी, पतारा, मिश्रीपुर समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण किसानो को खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन समितियों में खाद केवल खाता धारक किसानो को दी जाती है। इससे बिना खाता वाले छोटे किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि प्राइवेट खाद विक्रेता जांच के डर से दिन में दुकान नहीं खोलते है। चोरी छिपे रात के अंधेरे में खाद की बिक्री करते है। अधिकारी इनके स्टॉक रजिस्टर चेक कर उपलब्ध खाद किसानों को वितरण का निर्देश जा...