बाराबंकी, मई 7 -- बाराबंकी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य पांच खाद विक्रेता की दुकानों पर जांच कर किसानों के बयान लिए गए। जिसमें से चार सहकारी समिति/एम-पैक्स बांसगांव, उदईमऊ, सैदनपुर, दरियाबाद मिर्दही और एक निजी बिक्री केन्द्र वर्मा ट्रेडर्स त्रिलोकपुर की जांच करायी गयी। जांच के दौरान पांच पांच किसान का सत्यापन किया गया। जिसमें किसानों द्वारा उर्वरक प्राप्त करने के सम्बन्ध में अपना बयान दिया गया तथा मेन्था सब्जी तथा गन्ना की फसल में उर्वरक प्रयोग करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। वहीं मसौली क्षेत्र स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री जय अम्बे विनियर प्लाइवुड का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विनिर्माण इकाई में अनुदानित उर्वरक उपलब्ध नहीं पायी गयी। यह भी पढ़ें- उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में 2 की अनुज्ञप्ति रद्द, 2 निलंबित बताया कि ...