बहराइच, जुलाई 4 -- बहराइच। सहकारिता मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा मन्त्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरा होने पर सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार को जिला सहकारी बैंक में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सहकारी योजनाओं, समितियों की प्रगति, सहकारिता के सुदृढीकरण, कृषक हितों के संरक्षण तथा सहकारी सस्थाओं के माध्यम से जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड कैलाश जोशी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी सुमन निगम, पीसीएफ इफको के अधिकारी, विकास अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी, शाखा प्रबन्धक, समितियों के सचिव उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आधुनिक तकनीक से सहकारिता को जोड़ र...