उन्नाव, जून 12 -- उन्नाव। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में गुरुवार को सीयू स्कॉलर्स समिट-2026 का आयोजन हुआ। इसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, छात्रवृत्ति और भावी नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के साथ मेधावियों का सम्मान किया गया। समिट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि सीयू स्कॉलर्स समिट का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...