लखनऊ, दिसम्बर 30 -- नगर निगम की टीम ने मंगलवार को विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में बिना लाइसेंस चल रहे दो बार व क्लब को सील कर दिया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, छह महीने पहले भी एक क्लब में कार्रवाई की गई थी और संबंधित संचालकों को लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक न तो लाइसेंस लिया गया और न ही नियमों का पालन किया गया। मंगलवार को जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान इस लापरवाही की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान संचालकों और कर्मचारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक की स्थिति बन गई। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती। नगर निगम की टीम ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकलवाने के बाद परिसर को सील कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.