लखनऊ, फरवरी 6 -- समिट बिल्डिंग, डीएलएफ माई पैड स्थित नाइट क्लब, पब-बार में कोकीन, अफीम और आर्गेनिक गांजा की खेप पहुंचाने वाले पांच तस्करों को एसटीएफ ने गुरुवार रात चारबाग से गिरफ्तार किया है। गिरोह दिल्ली और हरियाणा से खेप लाकर यहां नाइट क्लब, पब-बार के बाउंसर, वेटर और अन्य कर्मचारियों की मदद से अंदर खेप पहुंचाते थे। गिरोह शिक्षण संस्थानों में भी ड्रग की सप्लाई करता था। एसटीएप के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में दिल्ली साउथ महरौली के चांदन होला की गुर्जर वाली गली का रहने वाला राजकुमार उर्फ चिका उसका पड़ोसी राजकुमार इसके अलावा हुसैनगंज मस्जिद खान अली खां के पास रहने वाला सय्यद दावर अलवी, नाका आर्यनगर का प्रभजीत और गोरखपुर के रामगढ़ ताल तारा मंडल निवासी यश श्रीवास्तव है। कुछ दिनों से इस गिरोह के सक्रिय होने की जान...