गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित संकल्पसिद्धि स्थल पर विश्व नव मैथिल संघ और संकल्प सिद्धि फाउंडेशन ने बुधवार को भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व समा चकेवा हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज की सैंकड़ों महिलाएं घरों से मिट्टी से बनी समा, चकेवा, मैन आदि की मूर्तियां लेकर आईं। सभी महिला और बालिकाओं ने तालाब के किनारे पारंपरिक मैथिली लोकगीत गाकर पर्व का शुभारंभ किया और समा-चकेवा खेल की सांस्कृतिक रस्म निभाई। परंपरा के अनुसार, अंत में बहनों ने अपने भाइयों को चूड़ा, गुड़ और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की और मिट्टी की मूर्तियों का जल में विसर्जन किया। इसके साथ संघ की ओर से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मिथिला पारंपरिक पकवान खाजा, लड्डू, बालूशाही आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में बडी संख्या में लोग मौ...